70 साल के बूढ़े आदमी बनेंगे सलमान :
'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' से प्रेरित है। इस फिल्म में सलमान 17 साल के युवा से लेकर 70 साल के बूढ़े आदमी तक का किरदार अदा करेंगे। इस फिल्म में नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा साथ ही फिल्म में स्पेशल इफेक्ट भी होंगे। यही वजह है कि फिल्म का बजट इतना ज्यादा है।