आगरा

भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने बताया, भाजपा क्यों जीतेगी कैराना लोकसभा उपचुनाव

विधायक ने एक मई से 25 मई तक कैराना लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया था
2 min read
May 31, 2018
Chaudhary udaybhan singh
Chaudhary udaybhan singh

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदयभान सिंह का कहना है कि कैराना लोकसभा उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ही जीतेंगी। उन्होंने कहा- मेरी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। मतदाता परिपक्व है। वह भाजपा के पक्ष में ही फैसला देगा।

यह भी पढ़ें

फिलहाल संयुक्त प्रत्याशी आगे

बता दें कि कैराना लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने संयुक्त प्रत्याशी मैदान में उतारा था। मतगणना शुरू हो गई है। पहले पांच राउंड में संयुक्त प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी पीछे है। जिस तरह से बढ़त हो रही है, उससे लगता है कि अप्रत्याशित चुनाव परिणाम आ सकता है। इसके बाद भी चौधरी उदयभान सिंह को विश्वास है कि भाजपा ही जीतेगी।

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

ये बताए कारण

विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने बताया कि उन्होंने एम्स में भर्ती अपनी पत्नी शांती देवी को छोड़कर कैराना की जनता से वोट मांगे हैं। मेरे जैसे तमाम कार्यकर्ता चुनावी रण में थे। उनका मानना है कि ईमानदारी, कर्मठता और विश्वसनीयता बेकार नहीं जाती है। सभी को जानकारी है भारतीय जनता पार्टी ही देश बचा सकती है। भारतीय जनता पार्टी ही उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है। यह भी किसी से छिपा नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी ने चार साल में देश की साख को विश्वस्तर पर कायम किया है। आज हर देश भारत की ओर देख रहा है। यह चमत्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि हमें जीत का पूरा विश्वास है। बाकी मतदाताओं का आदेश तो हमेशा सिरमाथे रहता है।

यह भी पढ़ें

Published on:
31 May 2018 09:51 am