आगरा

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए गुरु नानक नाम लेवा संगत ने आगे बढ़ाये हाथ

गुरु नानक नाम लेवा संगत के सहयोग से राहत सामग्री भिजवाई गई है।
2 min read
Aug 28, 2018
Guru nanak nam leva sangat
Guru nanak nam leva sangat

आगरा। ऐतहासिक गुरुद्वारा गुरु के ताल से केरल में अाई आपदा के पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ट्रक द्वारा दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने सरबत के भला के लिए अरदास करके रवाना की। यह राहत सामग्री वहां से हवाई जहाज द्वारा केरल पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें - डस्टबिन के नीचे घर की चाबी छुपाना पड़ गया महंगा, लाखों का माल हो गया चोरी
ये बोले बाबा प्रीतम सिंह
इस अवसर पर बाबा प्रीतम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरुओं ने लंगर की प्रथा पर शुरू से जोर दिया और समाज के लोगों को हर जरूरत मंद व्यक्ति की मदद करने को बताया। केरल में इस आपदा से लोग परेशान हैं, इसलिए यहां से गुरु नानक नाम लेवा संगत के सहयोग से राहत सामग्री भिजवाई गई है।


ये भेजी गई राहत सामिग्री
गुरुद्वारा गुरु का ताल से विशेष रूप से पानी, जूस, चावल, टोस्ट, बिस्कुट आदि सामिग्री केरल के लिए भेजी गई है। इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु के ताल के मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर के अतिरिक्त दलजीत सिंह सेतिया, विवेक रायजादा, वीर मोहिंदर पाल, गुरमीत सिंह सेठी, महंत हरपाल सिंह, ग्रंथी हरबंस सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Updated on:
28 Aug 2018 06:30 pm
Published on:
28 Aug 2018 06:30 pm