आगरा

किसान महापंचायत में योगी सरकार के खिलाफ बड़ा फैसला

आगरा जगनेर रोड स्थित खलौआ गांव के प्राथमिक विद्यालय में गुरूवार को किसानों की एक महापंचायत आयोजित की गई
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2018, 4:55 PM IST
CM yogi Adityanath
CM yogi Adityanath

आगरा। आगरा जगनेर रोड स्थित खलौआ गांव के प्राथमिक विद्यालय में गुरूवार को किसानों की एक महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें आसपास के सभी गांवों के किसानों ने भाग लिया और सामाजिक संगठनों के अलावा किसान नेता श्याम सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष मालती चौधरी मौजूद रहीं।

ये हुई चर्चा
महापंचायत में किसानों ने कर्ज माफी, बिजली के बिल, फसलों का उचित मूल्य ना मिलना सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें सभी ने मौजूदा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया और किसानों के साथ छल होने की बात कही। किसानों ने एक स्वर में कहा कि कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। किसानों को भिखारी एवं कर्जदार बना दिया गया है। लोकदल की जिला अध्यक्ष मालती चौधरी ने मौजूदा सरकार को व केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि इन सरकारों ने किसानों के साथ युवाओं के साथ छल और कपट के साथ धोखे दिया है। ऐसी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगा।

ये रखी जाएगी मांग
उन्होंने कहा अति शीघ्र आगे की योजना के लिए भूमिका तैयार की जाएगी और गांव गांव किसानों को जागरुक किया जाएगा। अपने हक की लड़ाई के लिए सभी किसानों को एकजुट किया जाएगा। वहीं किसानों ने एक राय होकर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग की। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा के 1967 का आधार वर्ष मानते हुए किसानों का लागत मूल्य दिया जाए। इस मौके पर सत्यवान सिंह चौधरी, खेमराज सिंह, इमामुद्दीन, अध्यापक डॉ. नेत्रपाल सिंह, गंगाराम पहलवान, सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ, बलदेव सिंह, बच्चू सिंह, नेम सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक