आगरा

लोधी समाज का इतिहास गौरवशाली, युवाओं का अभिनंदन, देखें तस्वीर

वीरांगना अवंतीबाई की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में सहयोग करने वाले सर्वसमाज के युवाओं को दिए गए प्रशस्तिपत्र।
3 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 6:44 PM IST
lodhi samaj
lodhi samaj

आगरा। अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के तत्वाधान में देश के शहीदों के सम्मान में अवंतीबाई लोधी की जयंती पर तृतीय शोभायात्रा निकाली गई थी। इसमें सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवाओं का अभिनंदन आयोजन राधे मोहन रिसोर्ट अमरपुरा पर किया गया। इस मौके पर कहा गया कि शहीद देश की धरोहर होते हैं। उन पर हमें गौरवान्वित होना चाहिए।

शहीदों के सम्मान के प्रति सजग

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा महासभा के ज़िलाअध्यक्ष अभिषेक लोधी व संचालन संयोजक डॉ. सुनील राजपूत व राजेंद्र राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने कहा कि देश का युवा आज अपने पूर्वजों, देश के शहीदों के सम्मान के प्रति सजग है। शहीद किसी एक जाति विशेष का ना होकर देश की धरोहर होता है। सर्वसमाज के लोगों को शहीदों के सम्मान में एसे आयोजनों को निरंतर करते रहना चाहिए, जिससे आगे आने वाली पीढ़ी उन महान क्रांतिकारियों के बारे में जान कर ख़ुद को गौरवान्वित महसूस कर सके।

यह भी पढ़ें

सर्वसमाज का सहयोग

शोभायात्रा के संयोजक डॉ. सुनील राजपूत ने बताया कि देश के शहीदों के सम्मान में अवंतीबाई लोधी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष निकलने वाली शोभायात्रा में सर्वसमाज के युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। युवाओं के जोश से ही हर वर्ष शोभायात्रा भव्य व ऐतिहासिक होती है। उन्होंने कहा कि आज अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा ने शोभायात्रा में सक्रिय रूप से भूमिका निभाने वाले युवाओं को सम्मानित करने का कार्य किया है। उन्होंने सभी युवाओं के साथ साथ शहरवासियों का धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि सभी के सहयोग से प्रत्येक वर्ष शोभायात्रा को ओर भव्य बनाने का कार्य आयोजन समिति करेगी।

यह भी पढ़ें

गौरवशाली इतिहास

प्रदेश महामंत्री हरिओम लोधी ने कहा कि लोधी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। लोधी समाज में अनेक क्रांतिकारियों ने जन्म लिया, जिन्होंने देश की आन की ख़ातिर अपने प्राणों को देश की रक्षा के लिए न्योछावर कर दिया। अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के ज़िलाअध्यक्ष अभिषेक लोधी ने शोभायात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद दिया। साथ ही उम्मीद की कि आगरा का युवा अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष इसी तरह सहयोग करता रहेगा। डॉक्टर राजेंद्र राजपूत ने कहा कि अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा देश के शहीदों को सच्ची श्रांधांजलि है। भावी पीढ़ी एसे आयोजनों से अपने अंदर ऊर्जा का संचार महसूस करती है।

यह भी पढ़ें

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रमुख रूप से पीतम लोधी, रामदास वर्मा, विनोद प्रधान, वीरेन्द्र राजपूत, भूरी सिंह राजपूत, राकेश लोधी, गजेंद्र राजपूत, पवन चौधरी, चंदू राजपूत, दिनेश राजपूत, रमेश लोधी, नत्थीलाल सरपंच, मुकेश राजपूत, ब्रह्मानन्द राजपूत, गंगा सिंह, मनीष राजपूत, नरेश राजपूत,अमित बघेल, राहुल राजपूत, ब्रजेश राजपूत, आकाश राजपूत, जुगल किशोर, दीपु ठाकुर, ब्रह्मजीत कर्दम, रामलखन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Updated on:
23 Sep 2018, 6:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?