28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैष्णों देवी मंदिर दर्शनों के लिए पुरुष मित्र के साथ आईं थीं दो सगी बहनें, उनके साथ दिन दहाड़े हुई ऐसी घटना कि देखकर हैरान रह गए लोग

— दो सगी बहनों का अपहरण कर ले जा रहे तीन युवकों को दबोचा, आरोपितों ने बहनों के साथ आए युवक की जमकर की पिटाई, टोल पर पकड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 23 Sep 2018, 2:03 PM IST

Kidnapping

Kidnapping

फिरोजाबाद। आगरा से अपने एक मित्र के साथ आईं दो सगी बहनों का तीन युवकों ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया। युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस ने टोल प्लाजा पर तीनों को पकड़ लिया। युवतियों को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

यह भी पढ़ें—

VIDEO मैच शुरू होते ही इस जिले में सटोरिए हुए सक्रिय, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा

आगरा की थीं युवतियां
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी दो सगी बहनें अपने एक पुरुष मित्र के साथ मां वैष्णों देवी मंदिर उसायनी आईं थीं। दोपहर करीब 12 बजे वह पार्क में बैठे थे। तभी एक कार में सवार तीन युवक मंदिर में पहुंच गए और युवतियों से छेड़खानी करने लगे। युवक ने विरोध किया तो पिटाई शुरू कर दी। खींचते हुए बाहर ले आए। आरोपितों ने दोनों युवतियों को खींचकर कार में डाल लिया और उन्हें आगरा की ओर ले जाने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने कर दी घेराबंदी
सूचना पर पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। टोल प्लाजा पर पुलिस ने कार को रुकवा लिया और युवकों की पिटाई कर दी। पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवकों ने अपने नाम शिवम गुप्ता, नितिन कुमार व अमन निवासी ट्रांस यमुना कॉलोनी आगरा बताया है। युवतियों के साथ आए कालिंदी बिहार निवासी कृष्णा ठाकुर ने बताया कि वह हरियाणा में नौकरी करता है। कल शाम को वह घर आया था।

मंदिर घूमने आया था
आज अपने महिला मित्रों के साथ घूमने आया था। तभी उसके साथ उक्त युवकों ने मारपीट कर दी। इस मामले में इंस्पेक्टर बीडी पांडेय का कहना है कि युवतियों को जबरन कार में डालकर ले जाने वाले तीनों शौहदों को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण के मामले में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। युवतियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।