अक्षय ने जीता था यहां से चुनाव
फिरोजाबाद सीट को शिवपाल सिंह यादव के लिए अधिक मुफीद इसलिए और भी माना जा रहा है कि वहॉ के पूर्व विधायक अजीम भाई, पूर्व विधायक रामवीर सिंह और विधायक हरीओम यादव से शिवपाल सिंह यादव से रिश्ते बेहतर बताये जाते हैं जब कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव से उनके रिश्ते पहले जैसे नही रहे है। कभी इस सीट से डिपंल यादव की करारी पराजय भी हो चुकी है लेकिन अक्षय यादव के रूप मे इस सीट पर समाजवादी पार्टी कब्जा करने मे तब कामयाब हुई जब 2014 की मोदी लहर में भारतीय जनता पार्टी पूर्व बहुमत में काबिज हुई।