
आगरा। महाराष्ट्र Maharashtra में भारतीय जनता पार्टी BJP और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी NCP के अजित पवार Ajit Pawar की मिलकर बनाई गई सरकार देश का सबसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है। एक दिन पहले तक यह तय माना जा रहा था कि एनसीपी, शिवसेना Shiv Sena और कांग्रेस Congress मिलकर सरकार बनाएंगे लेकिन अचानक सुबह देवेंद्र फडणनवीस Devendra Fadnavis मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं। इस घटनाक्रम पर देश भर में चर्चा है। आगरा पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया जाहिर की है।
दरअसल शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिहं आगरा कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यर्थी परिषद (एबीवीपी) के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे थे। पत्रकारों के सवालों का जवाब में स्वतंत्रदेव ने कहा कि वंशवाद, परिवारवाद और पुत्रमोह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। भाजपा इकलौती पार्टी है जिसमें आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जैसे अहम पदों पर पहुंच सकता है। उद्धव ठाकरे को भी समझना चाहिए कि वंशवाद और अहंकार से सत्ता प्राप्त नहीं होती।
साथ ही स्वतंत्रदेव ने भाजपा की सरकार में शामिल होने के लिए अजित पवार को बधाई दी। उन्होंने इस समझौते को विकास और जनता के हित में बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा क शिवसेना से गंठबंधन में अहंकार आड़े आ गया।