20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटा में जंगली स़ुअर का खौफ, ग्रामीणों पर हमला, आधा दर्जन घायल

तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
less than 1 minute read
Google source verification

एटा

•

image

Amit Sharma

•

Nov 23, 2019

एटा में जंगली स़ुअर का खौफ, ग्रामीणों पर हमला, आधा दर्जन घायल

एटा में जंगली स़ुअर का खौफ, ग्रामीणों पर हमला, आधा दर्जन घायल

एटा। एटा कोतवाली राजा का रामपुर क्षेत्र के विलसड गांव में जंगली स़ुअर का खौफ है। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर जंगलीर सुअर ने अचानक पीछे से हमला कर दिया जिसमें एक मासूम बच्ची सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। जिसमें से 3 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- छह वर्ष के लिए निष्कासित हुए कांग्रेसियों ने किया बड़ा ऐलान, बोले पार्टी ने वापस नहीं लिया तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

दरअसल खेत पर एक किसान काम कर रहा था तभी जंगली सुअर ने हमला कर दिया। ग्रामीण किसान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, जब तक उसके आसपास काम कर रहे किसानों को कुछ माज़रा समझ आया तब तक अन्य आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर इस आवारा सुअर ने हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें- नाबालिग बहनों से गैंगरेप कर एमएमएस वायरल करने वाले 6 दरिंदे गिरफ्तार, दो फरार

घायल किसानों की चीख की आवाज सुन कर ग्रामीण बड़ी संख्या में खेतों की और दौड़ने लगे तब आवारा सुअर वहां से भाग निकला। वहीं मामले की जानकारी के बाद किसानों में दहशत व्याप्त है। किसान खेतों से काम छोड़कर अपने घरों पर आ गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग