आगरा

‘अपनी मर्जी से जा रही हूं’ और वीडियो वायरल कर फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता

फांसी के फंदू पर झूली विवाहिता, मरने से पहले जारी किया वीडियो
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 11:41 AM IST
died
'अपनी मर्जी से जा रही हूं' और वीडियो वायरल कर फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता

आगरा। थाना अछनेरा के अंतर्गत हसेला गांव में एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फांसी पर लटकने से पहले महिला ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उसने खुद की मर्जी से जाने की बात कही और इसमें किसी का दोष न होने की बात बोली है। महिला की मौत के बाद मायका पक्ष ने पति, ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मायका पक्ष बोला साधारण फोन था लड़की के पास
बताया गया है कि मथुरा के गांव बरारी की रहने वाली नीरज पुत्री रामवीर का विवाह परिजनों ने अछनेरा थाने के अंतर्गत हसेला गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ सोनू पुत्र शिवराम के साथ एक वर्ष पूर्व किया था। पति से किसी बात पर विवाद होने के बाद नीरज ने कमरे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूचना पर मायका पक्ष हसेला गांव पहुंच गया और मृतका की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा कर पुलिस को सूचना के दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। मृतका की छानबीन के दौरान महिला द्वारा उसके द्वारा मरने से पहले अपनी मर्जी से जाने और बिना किसी दबाव में फांसी लगाने की बात कहते हुए एक वीडियो वायरल करना सामने आया है। वहीं इस प्रकरण पर पीड़िता के पिता रामवीर कहना है कि बेटी को शादी के बाद से ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। उसका वीडियो दबाव में बनवाया गया है। उसके पास मामूली फोन था तो वो वीडियो बनाकर कैसे वायरल करेगी। सीओ अछनेरा नम्रता सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो दबाव में बनाया गया या मर्जी से इसकी जांच की जा रही है।

जांच की जा रही

सीओ अछनेरा नम्रता सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो दबाव में बनाया गया या मर्जी से इसकी जांच की जा रही है।

Published on: