मायका पक्ष ने किया हंगामा, विवाहिता की तेजाब पीने से हुई थी मौत
आगरा। विवाहिता की मौत के बाद दाह संस्कार को ले जाने की तैयारी थी। लेकिन, मायका पक्ष मौके पर पहुंच गया। मायका पक्ष ने बेटी की मौत पर हंगामा शुरू कर दिया। ससुरालीजनों का आरोप था कि विवाहिता ने तेजाब पीकर जान दी थी। जबकि मायका पक्ष का आरोप था कि उसकी हत्या की गई है। पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी सुनी हुई थी। जिसके बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: कतर से आई दुल्हन लगा रही थाने के चक्कर, होटल में पति ने रखा और फिर...
पति से हुई कहासुनी तो उठाया आत्मघाती कदम
मामला थाना सिकंदरा के केके नगर उमाकुंज गली नंबर नौ का है। डिंपल भदौरिया पत्नी मोहित भदौरिया का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया है कि डिंपल ने शुक्रवार को मोहित के कहीं जाने के बाद तेजाब पी लिया। उसे ससुरालीजनों ने सिकंदरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका उपचार चल रहा था। लेकिन, उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद डिंपल के शव को आगरा में लाया गया।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: यमुना एक्सप्रेस वे पर उतरे किसान, आधा घंटे में ही मचा हाहाकार
मायका पक्ष पहुंचा और हुआ हंगामा
शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान डिंपल के परिजन वहां पहुंच गए। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर डिंपल की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा। मृतका के पांच वर्षीय बेटा भी है। मायका पक्ष द्वारा किए गए हंगामे की सूचना के बाद थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों में राजीनाम होने के बाद मृतका का शव दाह संस्कार के लिए भेजा है।