2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीर्थ यात्रा से लौटे पिता को लेने जा रहे भाइयों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, घर में पसरा मातम

शाहपुर थाने के राजाधौ गांव में हुई हृदयविदारक घटना, पुलिस पहुंची

less than 1 minute read
Google source verification
Alwar thunderstorm: two people injured from thunderstorm in alwar

celestial electricity

रीवा. शुक्रवार रात एक ही परिवार के लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में सनाका खिंचा हुआ है। यह हृदयविदारक घटना शाहपुर थाने के राजाधौ गांव की है। शुक्रवार रात करीब तीन बजे ज्ञानेश मिश्रा 30 वर्ष व भाई आकाश मिश्रा 15 वर्ष अपने पिता को लेने के लिए शाहपुर जा रहे थे।

आम के पेड़ का लिया सहारा

रात में बारिश होने लगी जिससे बचने के लिए दोनों ने आम के पेड़ का सहारा ले लिया। इस दौरान पेड़ में ही आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। रात में घटनास्थल के आसपास कोई नहीं था जिससे पीडि़तों को मदद भी नहीं मिल पाई। सुबह जब स्थानीय लोगों ने दोनों को पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़े देखा तो पूरे गांव में सनाका खिंच गया। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। समीप ही उनकी बाइक खड़ी हुई थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उनके पिता तीर्थ यात्रा पर बद्रीनाथ धाम गए थे। यात्रा पूरी करके वे रात में वापस आये थे जो खटखरी के पास उतरे थे। पुत्र उनको लेने के लिए खटखरी जा रहे थे। पिता के तीर्थ यात्रा से लौटने पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।