आगरा

पतं​जलि गोदाम में भीषण आग, लोगों के फंसे होने की आशंका

छलेसर स्थित पतंजलि वेयरहाउस गोदाम में लगी आग, काबू करने में जुटी दमकल की गाड़ियां
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 5:57 PM IST
fire
पतं​जलि गोदाम में भीषण आग, लोगों के फंसे होने की आशंका

आगरा। पतंजलि के वेयरहाउस गोदाम में भयंकर आग से सनसनी मची हुई है। बराबर में ही पेंट गोदाम भी है, जिससे लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। रविवार का दिन होने के चलते भारी भीड़ वेस्ट प्राइज पर जुटती है। वहीं पतंजलि गोदाम में लोगों के फंसे होनी की आशंका से हड़कंप मचा हुआ है।आग की लपटों में घिरे लोगों को बाहर निकालने को फायर बिग्रेड की टीम कड़ी मेहनत कर रही है।

नेशनल हाईवे टू पर छलेसर थाना क्षेत्र में बेस्ट प्राइज के पास पंतजलि का वेयरहाउस गोदाम

बता दें कि आगरा फिरोजाबाद नेशनल हाईवे टू पर छलेसर थाना क्षेत्र में बेस्ट प्राइज के पास पंतजलि का वेयरहाउस गोदाम है। यहां से आगरा सहित आस पास के जिलों के स्टोर पर पतंजलि के उत्पाद सप्लाई होते हैं। रविवार दोपहर में पतंजलि के गोदाम से धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते धुएं ने आग का रूप धारण कर लिया और आग की लपटें निकलने लगी। स्थानीय लोगों के साथ फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई, लेकिन तब तक आग की लपटें बाहर तक आ गईं थी। इससे गोदाम के पास पहुंचकर आग बुझाने में परेशानी हुई। बताया जा रहा है पतंजलि के गोदाम के साथ ही पेंट का गोदाम भी है, इससे आग की लपटें तेज होती गई। पेंट में आग लगने से आग पर काबू पाने में समस्या हो रही है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

पुलिस फोर्स के साथ दमकल की कई गाड़ियां मौजूद
पतंजलि गोदाम में आग की लपटों के बीच लोगों के फंसने की आशंका है। लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है, अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस फोर्स भी पहुंच गया है। गोदाम के पास तक लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?