आगरा

जोनल पम्पिंग स्टेशन का हाल देख मेयर भन्नाए, JE को सुनाई खरी-खोटी, देखें वीडियो

जलसंस्थान के जीएम आर एस यादव और अवर अभियंता शिवराज वर्मा भी जोनल पम्पिंग स्टेशन पहुँच गए। वहां का हाल देखकर उनका पारा चढ़ गया। जेई को खूब खरीखोटी सुनाई।
3 min read
• •
Updated: 13 Jun 2019, 2:52 PM IST
Naveen Jain
जोनल पम्पिंग स्टेशन का हाल देख मेयर भन्नाए, JE को सुनाई खरी-खोटी, देखें वीडियो

आगरा। बुधवार को महापौर नवीन जैन ने नौलक्खा स्थित जलसंस्थान के जोनल पम्पिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। अचानक से महापौर के जोनल पम्पिंग स्टेशन पर पहुँचने से जलसंस्थान के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। जलसंस्थान के जीएम आर एस यादव और अवर अभियंता शिवराज वर्मा भी जोनल पम्पिंग स्टेशन पहुँच गए। वहां का हाल देखकर उनका पारा चढ़ गया। जेई को खूब खरीखोटी सुनाई।

जलाशय में गंदगी
महापौर नवीन जैन जोनल पम्पिंग स्टेशन पहुँचते ही सीधे अंडरग्राउंड जलाशय पहुँचे जिसमें क्षेत्र में सप्लाई होने वाला पानी एकत्रित था। इस दौरान महापौर को अंडर ग्राउंड जलाशय की छत ही नही मिली और उसे जिससे ढका गया था वो भी जर्जर और टूटा फूटा व फटा हुआ था। उसमें एकत्रित पानी में तमाम गंदगी जा रही थी। इस पानी का पक्षी जमकर लुफ्त उठा रहे थे।

लगाई लताड़
क्षेत्र के लिए सप्लाई होने वाले पानी की यह स्थिति देखकर महापौर का आक्रोश फूट गया। महापौर नवीन जैन ने संबंधित अवर अभियंता शिवराज वर्मा की जमकर लताड़ लगाई और साफ कहा कि अंडर ग्राउंड जलाशय को ढका नहीं गया है और तमाम गंदगी इस पानी में गिर रही है। अगर इस दौरान इसमें किसी के भी गिरने से कोई अनहोनी या हादसा हो जाये तो कौन जिम्मेदार होगा। महापौर ने जलकल के जीएम आर एस यादव पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की और इसे तुरंत ढकवाने के निर्देश दिये। जलकल जीएम आरएस यादव ने महापौर को एक हफ्ते में जोनल पम्पिंग स्टेशन पर खुले हुए जलाशयों को ढकवाने का आश्वासन दिया।

अधिक क्लोरीन डाली जा रही
इसके बाद महापौर नवीन जैन ने इस जोनल पम्पिंग स्टेशन से सप्लाई होने वाले पानी को भी चेक किया। मौके पर इस पम्पिंग स्टेशन पर मौजूद केमिस्ट दीपक ने पेयजल चेक कराया। पेयजल में महापौर को क्लोरीन की मात्रा अधिक लगी तो केमिस्ट का कहना था कि पानी अधिक गंदा होने और आर्मी की ओर से पानी मे अधिक क्लोरीन की मात्रा की मांग होने पर अधिक क्लोरीन डाली जा रही है।

कार्रवाई की चेतावनी
इसके बाद महापौर नवीन जैन ने पास ही में दूसरे जोनल पम्पिंग स्टेशन के चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली। दूसरे जोनल पम्पिंग स्टेशन के निर्माण में हो रही देरी से महापौर नाराज दिखाई दिए और जलनिगम के सहायक अभियंता विजय कुमार को भी आड़े हाथ ले लिया। महापौर ने जलनिगम के सहायक अभियंता विजय कुमार से इस जोनल पम्पिंग स्टेशन के कार्य समापन की अवधि जानी तो सहायक अभियंता विजय कुमार कोई जवाब नही दे पाए। महापौर ने सहायक अभियंता विजय कुमार को हिदायत दी कि वो अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करे नही तो कार्यवाही होगी।

शुद्ध पेयजल देने का प्रयास
महापौर नवीन जैन का कहना था कि जोनल पम्पिंग स्टेशन पर खामियां मिली है उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए है जिससे क्षेत्रवासियों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल मिल सके। इस पम्पिंग स्टेशन पर ही दूसरा पम्पिंग स्टेशन बनाया जा रहा है उसको भी देखा गया है। उसके निर्माण कार्य में देरी है जिसको लेकर जलनिगम के अधिकारियों को हिदायत दी गयी है।

Updated on:
13 Jun 2019, 2:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?