31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामी को बाइक पर ले जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

यमुना एक्सप्रेस वे पर बाइक सावरों ने उतारा मौत के घाट।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 13 Jun 2019, 2:39 PM IST

Death

मामी को बाइक पर ले जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

मथुरा। कान्हा की नगरी में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। एक के बाद एक मर्डर हो रहे हैं। लगातार अज्ञात शव बरामद हो रहे हैं। पुलिस भी इससे आजिज आ रही है। ताजा तरीन घटना यमुना एक्सप्रेस वे की है। यहां बाइक सवारों ने बाइक से ही जा रहे एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक अपनी मामी को बाइक पर बिठा कर ननिहाल छोड़ने जा रहा था। पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बाइक सवार हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, हैवान पति ने पत्नी व दो मासूम बच्चियों को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट

बल्देव कट पर मारी गोली
घटनाक्रम के अनुसा बल्देव क्षेत्र के गांव खरेरा घाट निवासी युवक मनीष शर्मा को यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 123 बल्देव कट पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब मनीष अपनी ननिहाल किशनपुर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनीष को हालत गंभीर देख नयति मेडसिटी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल मनीष की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- ‘वो’ के लिए पति बना जल्लाद, पत्नी, बेटी और बेटे को जिन्दा जलाकर मार डाला, देखें वीडियो

क्या बोले परिजन
इस बीच युवक के परिजनों को भी पुलिस से सूचित कर दिया था। परिजन भी अस्पताल पहुंच गये थे। मृतक के भाई गुड्डू ने बताया कि बाइक सवारों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वह अपनी मामी को ननिहाल किशनुपर छोड़ने जा रहा था।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश