आगरा

आगरा में छह मेट्रो स्टेशनों के बीच होगा ट्रायल, जानिए कहां—कहां बनेंगे स्टेशन

— आगरा में मेट्रो लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है, आगरा किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के बीच सबसे कम 631 मीटर की दूरी होगी।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2021, 12:36 PM IST
Internet Pic
Internet Pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में जल्द ही मेट्रो दौड़ती नजर आएंगी। सबसे पहले छह मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रायल किया जाएगा। पूरे आगरा में 27 स्टेशन तैयार होने हैं। इनमें सबसे कम आगरा किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के बीच की दूरी 631 मीटर होगी। पहले कॉरिडोर में शामिल दोनों मेट्रो स्टेशन भूमिगत होंगे। जिनका एलाइनमेंट तय हो चुका है। नवंबर में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होगी। दिसंबर में भूमिगत स्टेशन के लिए सुरंग खोदाई शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें—

एलिवेटेड स्टेशन फतेहाबाद रोड पर बन रहे
आगरा में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण में छह मेट्रो स्टेशन बनेंगे। जिनके बीच मेट्रो का ट्रायल होगा। तीन एलिवेटेड स्टेशन फतेहाबाद रोड पर निर्माणाधीन हैं। शेष तीन भूमिगत स्टेशन ताजमहल, आगरा किला व जामा मस्जिद हैं। इन तीनों सहित एक साथ 7 स्टेशन के लिए सुरंग खोदाई जाएगी। उत्तर प्रदेश मेटो कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने सात स्टेशन के लिए करीब 4195 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। आगरा परियोजना निदेशक अरविंद राय ने बताया कि ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक सात स्टेशन बनेंगे। जिनके लिए दो सुरंग खोदी जाएगी।
यह भी पढ़ें—

14 किलोमीटर के बीच होंगे 13 स्टेशन
इस काम में तीन टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का इस्तेमाल होगा। सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन बनेंगे। जिनमें सात भूमिगत और छह एलिवेटेड होंगे। प्राथमिकता कॉरिडोर में छह स्टेशन हैं। जिनके बीच 2023 तक मेट्रो का ट्रायल प्रस्तावित है। वहीं, दूसरे कॉरिडोर पर अभी काम शुरू नहीं हो सका है। कालिंदी विहार से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक 15 किमी लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशन प्रस्तावित हैं। प्रत्येक स्टेशन के बीच एक किमी से अधिक दूरी है। सिर्फ आगरा किला व जामा मस्जिद के बीच 631 कि.मी दूरी होगी।

Updated on:
8 Nov 2021, 12:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक