आगरा

परिवार बांधना चाहता था ऐसे बंधन में, कि आहत किशोरी ने दी जान

पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2017, 4:00 PM IST
Minor girl suicide in balkeshwar
Minor girl suicide in balkeshwar

आगरा। पढ़ने की उम्र में घरवाले उसकी शादी करना चाहते थे, लेकिन वो पढ़ना चाहती थी। रोजाना घर में अपनी शादी की बात सुनकर वो इतनी आहत हो गई, कि उसने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। जब परिवारीजनों ने घर पहुंचकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यहां का है मामला
मामला थाना न्यू आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र का है। यहां लाल मस्जिद इलाके में 15 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि अंजलि अपने घर में सबसे बड़ी थी। उससे छोटी दो बहनें और हैं। उसके पिता जूता कारीगर हैं और मां एक कोल्ड स्टोर में नौकरी करती है। शनिवार को उसकी बहनें पढ़ने के लिए गई थीं। पिता और मां काम पर गए थे। इसी दौरान उसने पंखे से लटकर कर आत्महत्या कर ली।

रिश्ते की बात से थी परेशान
करीबी लोगों का कहना है कि किशोरी अपने घर में होने वाली रिश्ते की बात से परेशान थी। पिता इसलिए परेशान था, कि तीन लड़कियां है। बड़ी लड़की के हाथ पीले कर दे, तो कुछ बोझ कम होगा। इसलिए वह उसकी शादी में जल्दबाजी कर रहा था, लेकिन अंजलि और पढ़ना चाहती थी। शनिवार को जब वह घर पर अकेली थी, तो उसने पंखे पर लटकर अपनी जान दे दी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक