आगरा

चमत्कार! सूखे कुएं में आया अचानक पानी, देखिए फिर क्या हुआ

बाह के एक गांव में सूखा था कुआ, आस्था का उमड़ा सैलाब

2 min read
Jun 25, 2018
चमत्कार! सूखे कुएं में आया अचानक पानी, देखिए फिर क्या हुआ

आगरा। सूखे कुएं में पानी की खबर मिलते ही गांव में आस्था का ज्वर उमड़ पड़ा। बटेश्वर तीर्थ धाम में बनखंडेश्वर महादेव पाठक बाग़ निवासी प्रकाश चन्द्र चतुर्वेदी के खेत में मौजूद सौ साल पुराना पक्का कुआ अंधा पड़ा था। इसमें दशक भर से अधिक समय से पानी नहीं था। एक किसान खेत में पशुओं को भगाने गया था। अंधे कुएं में जब किसान ने झांक कर देखा तो कुएं में पानी देख कर हेरान रह गया। उसने तुरंत जाकर यह जानकारी ग्रामीणों को दी।

ये भी पढ़ें

चंडीगढ़ की कुड़ी के साथ पति फ्लैट में था बंद, पत्नी ने देखा तो लिवइन रिलेशनशिप केस में हुआ ऐसा

ग्रामीणों ने लगाई कुएं की ओर दौड़
यह सुनते ही ग्रामीण कुंए की तरफ पानी देखने को भागे। पानी देख ग्रामीण हैरान रह गए। ग्रामीण इसे भोलेबाबा का चमत्कार मान रहे हैं। ग्रामीणों ने सौ साल पुराने कुएं से पानी निकालकर पीना शुरू कर दिया। ग्रामीण इस पानी को बोतलों में भर कर ले जा रहे हैं। लोग इसे चमत्कार मान कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं महिलाओं द्वारा गीत संगीत और भजनों का दौर शुरू हो गया है। पानी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई है। इस दौरान भीड़ की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी गई। स्थनीय निवासी दाता राम, मोजी राम, तुलसी राम, राम प्रकाश, रतीभान, रामोतार निवासी सिकरवार डांडा आदि का कहना है कि वर्षों पुराना अंधा पड़ा कुएं में पानी आने से लोग बहुत खुश हैं। यह भोले बाबा का चमत्कार हैं कुएं पर पूजा अर्चना शुरू करदी गई है। लोग दूर दूर से कुएं में पानी देखने आ रहे हैं।

Published on:
25 Jun 2018 10:27 am
Also Read
View All