2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंडीगढ़ की कुड़ी के साथ पति फ्लैट में था बंद, पत्नी ने देखा तो लिवइन रिलेशनशिप केस में हुआ ऐसा

पत्नी ने सहकर्मी युवती को पति के फ्लैट में रंगेहाथों पकड़ा, पत्नी को बताया था दिल्ली में नौकरी करता है पति

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 22, 2018

 live in Relationship

demo picture

आगरा। शादी के बाद पति के बैंक में साथ काम करने वाली युवती से संबंध हो गए। युवक ने पत्नी को बताया कि दिल्ली में नौकरी कर रहा है। लेकिन, पत्नी को शक हुआ। पत्नी ने पति पर नजर रखना शुरू किया। पत्नी ने पति का पीछा शुरू किया और पहुंच गई उसके फ्लैट पर। इसके बाद चला हाईवोल्टेज ड्रामा। पत्नी ने युवती की जमकर क्लास लगाई और पति को भी खूब खरी खोटी सुनाई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

बैंक में नौकरी के साथ हुए एक दूसरे के
बताया गया है कि आगरा का युवक बैंक में नौकरी करता है। युवक पिछले कुछ महीनों दिल्ली में कार्यरत था। लेकिन, उसने ट्रांसफर आगरा में करा लिया। इस बात की भनक पत्नी को नहीं लगी। पत्नी को उसने बताया कि अभी ट्रांसफर नहीं हुआ। पत्नी का आरोप है कि युवक के दिल्ली में सहकर्मी से संबंध स्थापित हुए और दोनों आगरा में ही रहने लगे। उन्होंने खंदारी में फ़्लैट लिया था। बैंक में काम करने वाला पति शुक्रवार रात को घर पहुंचता था और रविवार रात को दिल्ली जाने की बात कहकर निकल जाता था। एक दिन पत्नी ने युवक को आगरा में देखा। जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने बतया कि वो दिल्ली बैंक में काम कर रहा है बाद में बात करेगा। इसके बाद पत्नी का शक गहरा गया और उसने पति का पीछा शुरू किया। पति का पीछा करती हुई पत्नी खंदारी स्थित फ्लैट पर पहुंच गई। वहां एक युवती को देखा तो उसका पारा चढ़ गया। पति के साथ युवती मिलने पर पत्नी ने जमकर हंगामा काटा। इससे लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

चंडीगढ़ की रहने वाली है युवती
पुलिस ने जब पूछताछ की तो बताया कि सहकर्मी के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा है। उसने पत्नी से झूठ बोला कि वो दिल्ली में नौकरी कर रहा है। दोनों ने आगरा में ही ट्रांसफर करा लिया था। दोनों ने बैंक में एक दूसरे को रिश्तेदार बताया था। पत्नी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। नाराज पत्नी अपने मायके के लिए चली गई। पति ने मनाने की कोशिश की लेकिन, कामयाब नहीं हुआ।