
suicide
फिरोजाबाद। पति ने प्रेमी से बात करने से इंकार किया तो पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। विवाहिता ने जंगले पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव सुबह जंगले पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। विवाहिता की करीब सात महीने पहले शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
शादी के पहले से चल रहा था प्रेम प्रसंग
फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र संतोष नगर रेपुरा रोड गली नंबर 9 में 21 वर्षीय सरोज नामक विवाहिता ने देर रात्रि फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सरोज का शादी के पहले से ही मायके सिंगपुर थाना एका के रहने वाले बल्ले नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी सूरज के साथ कर दी। शादी के बाद भी उसके संबंन्ध प्रेमी से खत्म नहीं हुए। ससुराल रहकर वो अपने प्रेमी से फोन पर बात किया करती थी। कई बार उसने ससुराली जनों ने ऐसा करने से मना किया लेकिन वो नहीं मानी।
पति को करती थी नापसंद
पुलिस के मुताबिक सरोज को अपना पति सूरज पसंद ही नहीं था। गुरुवार को सूरज रात 11 बजे फैक्ट्री में काम करने चला गया तभी प्रेमिका सरोज देवी के पास प्रेमी का फोन आया। सरोज की जेठानी ने उसे बात करने से मना किया तो इससे नाराज होकर सरोज ने जंगले में फांसी का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव जंगले पर लटका मिला। परिजनों ने जब उसका शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। इस बीच डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सरोज को फांसी के फंदे से उतारा। सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार ने जायजा लिया। मृतक के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
Published on:
22 Jun 2018 02:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
