आगरा

ताजमहल में ऑस्ट्रिया की पर्यटक पर बंदरों का हमला

पैर में झपट्टा मारा, प्राथमिक उपचार के बाद गईं क्रिस्टीना

2 min read
Jul 08, 2018
taj mahal
ताजमहल में ऑस्ट्रिया की पर्यटक पर बंदरों का हमला

आगरा। बंदरों से निपटने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। ताजमहल में रविवार को ऑस्ट्रिया की पर्यटक पर बंदरों ने हमला बोल दिया। पर्यटक को घायल कर दिया। ताजमहल में ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद क्रिस्टीना आधा अधूरा ताजमहल देखे बिना ही लौट गई। ताजमहल में बंदरों के हमले के चलते पर्यटकों में दहशत का माहौल है।

क्रिस्टीना को काटने के बाद दहशत में आए पर्यटक
रविवार को ताजमहल में छुट्टी के चलते अच्छी खासी भीड़ थी। देशी विदेशी सैलानी ताज का दीदार करने पहुंचे थे। उसी दौरान ऑस्ट्रिया की पर्यटक क्रिस्टीना भी ताजमहल की खूबसूरती को निहार रही थी। लेकिन बंदरों के एक दल ने क्रिस्टीना पर हमला बोल दिया। बंदरों ने क्रिस्टीना पर झपट्टा मारा और उसके पैर में काट लिया। क्रिस्टीना बंदरों के यकायक हुए हमले से घबरा गई। क्रिस्टीना के साथ अन्य पर्यटक भी बंदरों के हमले से सहम गए। आनन फानन में क्रिस्टीना को प्राथमिक उपचार दिया गया। क्रिस्टीना आधा अधूरा ताजमहल देखकर ही लौट गईं।

पहले भी बंदर कर चुके हैं घायल
ताजमहल पर इससे पहले भी बंदरों ने हमला किया है। लेकिन, एएसआई ने इस बात को हल्के में लिया। विगत 22 मई 2018 को एक महिला पर्यटक मुख्य मकबरे के पास थी तभी उस पर बंदरों ने हमला कर दिया था। यमुना की तरफ से ये बंदर बड़ी संख्या में आते हैं और पर्यटकों के पास मौजूद बैग आदि से खाने पीने की चीजें होन पर हमला बोल देते हैं। ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक अचानक से बंदरों के हमले से दहशत में आ गए हैं।

Published on:
08 Jul 2018 11:39 am