आगरा

बंदरो के आतंक से दहला ताजमहल, विदेशी पर्यटकों पर किया हमला

Monkey Attack on Tourist : ताजमहल पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब बंदरों ने विदेशी पर्यटकों पर हमला बोल दिया।

2 min read
May 23, 2018
Monkeys

आगरा। ताजमहल में बंदरों का आतंक है। 22 मई की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब बंदरों ने विदेशी पर्यटकों पर हमला बोल दिया। तीन विदेशी मेहमानों के पैर पर बंदरों ने काट लिया। एक एक मची चीख पुकार की आवाज सुनकर आए सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल बंदरों को वहां से खदेड़ा।

ये भी पढ़ें - आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मुंह में गोली मारकर हत्या, 2 लाख रुपये जेब में रखे छोड़ गए...

यहां की है घटना
ताजमह पर मंगलवार को सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ थी। मुख्य मकबरे के पास भी पर्यटकों की भीड़ लगी हुई थी, इसी बीच यमुना की तरफ से बंदर आ गए। बंदरों की घुड़की से पर्यटक सहम गए और चीख पुकार मचने लगी। इसी बीच बंदरों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया, इससे पर्यटकों में भगदड़ मच गई। पर्यटकों पर हमलावर हुए बंदरों ने एक महिला पर्यटक का पैर पकड़ लिया, वह चीखने लगी, महिला पर्यटक के पैर में बंदर काट गया। उसे बचाने के लिए साथी पर्यटक आगे आए तो उन पर भी बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों को आते देख पर्यटक भागने लगे, बंदर पर्यटक के पैर में काट गया। दो पर्यटकों को बंदरों द्वारा काटे जाने से हड़कंप मच गया।

बमुश्किल खदेड़े गए बंदर
बंदरों के अटैक के बाद पर्यटक भागने लगे, चीख पुकार मच गई, इस पर सीआईएसएफ के जवान आ गए। उन पर भी बंदरों ने अटैक करने की कोशिश की, बंदर की घुड़की के बाद जवानों ने डंडे उठा लिया, इसके बाद भी बंदर नहीं भागे। एक जगह से दूसरी जगह चले गए। इससे ताजमहल परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। सीआईएसएफ के जवानों ने बमुश्किल बंदरों को ताजमहल परिसर से बाहर खदेड़ा।

Published on:
23 May 2018 05:01 pm
Also Read
View All