आगरा के दुष्यंत नगर की मौरवी ने यूपीएससी परीक्षा में 90वीं रैंक रैंक हासिल की है। यह उनका चौथा प्रयास था।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी होने के साथ ही शास्त्रीपुरम के दुष्यंत नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां की मौरवी तिवारी ने यूपीएससी में 90वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने आईएएस का सपना देखा और उसे पाने के लिए जमकर पढ़ाई की। दिन देखा न रात और सिर्फ पढ़ाई में जुटी रहीं। इसका परिणाम भी सुखद रहा। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 90वीं रैंक हासिल की। इनकी सफलता से परिवार खुशियों से भर गया है।
मौरवी को चौथे प्रयास में सफलता मिली है। मां रेनू तिवारी आईएएस हैं। इस समय विशेष सचिव महिला कल्याण विभाग हैं। वहीं, पिता स्वदेश तिवारी आरटीओ औरैया में कार्यरत हैं। मौरवी ने हाईस्कूल सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज और 12वीं दिल्ली पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण किया है। स्नातक की पढ़ाई दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से की है।
इसके बाद वह लंदन में चली गई, वहां से लौटकर यूनिसेफ में भी कार्य किया। इसके साथ ही वह तैयारी में भी जूटी रहीं। पढ़ाई से कोई समझौता नहीं कीं। जरूरत पर यूट्यूब और टेलीग्राम का भी सहारा लिया। मौरवी की मौसी सुजाता प्रियदर्शनी कमिश्नर जीएसटी जयपुर में तैनात हैं। मौसा विकास भाले आईएएस हैं। इनके छोटे भाई सजिश तिवारी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। चचेरे भाई गौरव ने बताया कि बहन की सफलता पर पूरे परिवार को गर्व है।