आगरा

Mumbai agra flight restart : आगरा से मुंबई का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, 5 मई से शुरू होगी फ्लाइट, जानें पूरा शेड्यूल

Mumbai agra flight restart : मुंबई-आगरा फ्लाइट को एक बार फिर से बहाल कर दिया गया है। 5 मई से इसे सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा। विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई-आगरा फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। इसके बाद 2 जून से अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

2 min read
May 04, 2022
आगरा से मुंबई का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, 5 मई से शुरू होगी मुंबई-आगरा फ्लाइट, जानें पूरा शेड्यूल।

Mumbai agra flight restart : आगरा से मुंबई के लिए स्थगित चल रही फ्लाइट एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। इसके शुरू होने से पर्यटकों के साथ कारोबारियों को भी गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। बता दें कि 25 मार्च से बंद आगरा-मुंबई फ्लाइट 5 मई से दोबारा शुरू होने जा रही है। फिलहाल इसे सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा। विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई-आगरा फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। इससे न केवल ताजनगरी का पर्यटन गति पकड़ेगा, बल्कि धीमे पड़े कारोबार में भी तेजी आएगी। बताया जा रहा है कि इसके बाद 2 जून से अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट भी शुरू हो जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट्स के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है।

आगरा के खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि फिलहाल मुंबई की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलाई जाएगी। फ्लाइट मुंबई से चलकर दोपहर 2.30 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्‌डे पर पहुंचेगी। इसके आधे घंटे बाद 3.00 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। बता दें पिछले 9 महीने में मुंबई-आगरा उड़ान सेवा को तीन बार बंद किया जा चुका है। 22 जुलाई 2021 को इसकी शुरुआत की गई थी। उस दौरान इस फ्लाइट को भरपूर यात्री मिले थे, लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण अगस्त में ही इसको बंद करना पड़ गया था। इसके बाद 14 दिसंबर 2021 को शुरू किया गया, लेकिन 18 जनवरी को फिर बंद कर दिया गया। फिर दो मार्च को शुरू करने के बाद 25 मार्च को अचानक बंद कर दिया गया था।

इंडिगो अचानक बंद करने के बाद फिर किया बहाल

बता दें कि आगरा-मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 150 से अधिक रहती है। उसके बाद भी अचानक फ्लाइट को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि इंडिगो एयरलाइंस ने इस फ्लाइट को फिर से बहाल कर दिया है। इसके साथ ही दो जून से अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट भी शुरू जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस ने दोनों फ्लाइट के टिकट बुकिंग शुरू कर दी है।

5 शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट

निदेशक एए अंसारी ने बताया कि फिलहाल आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से लखनऊ, भोपाल और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट उपलब्ध है। अब मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है और इसके बाद लंबे समय से स्थगित चल रही अहमदाबाद फ्लाइट भी दो जून को शुरू हो जाएगी। इसके बाद आगरा से 5 शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध होगी।

Published on:
04 May 2022 12:48 pm
Also Read
View All