आगरा

संघ के कार्यक्रम में मैनपुरी के मुस्लिम युवक को मिली थी धमकी, यहां बड़ी संख्या में पहुंचेंगे मुस्लिम

आगरा में आज होगा समरसता संगम, 44 हजार स्वयं सेवकों ने कराए पंजीकरण

2 min read
Feb 24, 2018

आगरा। मैनपुरी के कुरावली में हुए आरएसएस के जयघोष कार्यक्रम में शामिल होने गए मुस्लिम को धमकी मिली थी। अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का समसरता संगम आगरा में हो रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 44 हजार पंजीकरण हो चुके हैं। पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में मुस्लिम समसरता संगम में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। आगरा में होने वाले कार्यक्रम में मुस्लिम युवकों में कोई खौफ नहीं दिख रहा है।

ये भी पढ़ें

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने चिकित्सकों को दी है ये सलाह

दर्जनों की संख्या में शहर से पहुंचेंगे
समरसता संगम में भाग लेने के लिए आगरा के भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक सैफी ने बताया कि समरसता संगम में भाग लेने के लिए कई मुस्लिम युवकों ने पंजीकरण कराए हैं। एक दर्जन से अधिक पंजीकरण उन्होंने स्वयं कराए हैं। मैनपुरी के किरावली में जयघोष कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या मुस्लिम युवाओं की भागीदारी रही थी और आगरा में भी रहेगी। इससे पहले भी कई कार्यक्रम में मुस्लिम वर्ग भी भागीदारी रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बार योगी आदित्यनाथ को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जो पाठ पढ़ाया है, उसमें गांव, गाय, किसान और दलितों के उत्थान के लिए कार्य शामिल हैं। इस बार लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए संगठन और पार्टी प्रयास कर रही है।

मोहन भागवत देंगे स्वयं सेवकों को वौद्धिक
बता दें कि समरसता संगम कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत लगभग 44 हजार स्वयं सेवकों को वौद्धिक देंगे। वहीं संतों का समागम भी इस कार्यक्रम में होगा। कार्यक्रम के लिए दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर साधु संत बैठेंगे, वहीं दूसरे मंच पर मोहन भागवत वौद्धिक देंगे।

ये भी पढ़ें

समरसता संगम में मिलेंगे ये खास संदेश, देखें तस्वीरें
Published on:
24 Feb 2018 11:20 am
Also Read
View All