आगरा

Nagar nikay chunav UP 2017 प्रत्याशियों का भाग्य खुलना शुरू, यहां जानिए क्या आ रहे रुझान

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। हर किसी को परिणाम घोषित होने का इन्तजार है।

2 min read
Dec 01, 2017
Nagar nikay chunav UP 2017

आगरा। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2017 में हुए मतदान की गणना एक दिसम्बर, 2017 को शुरू हो गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। जिला प्रशासन निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ मतगणना कराने के लिए कटिबद्ध है। आगरा में मतगणना आगरा-कानपुर हाईवे स्थित मंडी समिति परिसर में हो रही है। मतगणना ठीक सुबह आठ बजे से शुरू हुई। परिणाम घोषित होने का इन्तार किया जा रहा है।

आगरा जोन में पांच मेयर
आगरा जोन के अंतर्गत आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़ , एटा , कासगंज, हाथरस , बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं में मतगणना होनी है। मतगणना ठीक प्रातः आठ बजे शुरू हो गई। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, बरेली और अलीगढ़ नगर निगम हैं। यहां महापौर चुना जाना है। आगरा में पिछले पांच बार से भारतीय जनता पार्टी का मेयर है। अब देखना है कि छठी बार भी भाजपा ये करिश्मा कर पाती है या नहीं। आगरा नगर निगम में 100 वार्ड हैं।

भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रचार किया। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रचार की कमान थामी। बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की ओर से कोई भी चुनाव प्रचार करने नहीं आया। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने चुनिंदा जिलों में जाकर वोट मांगे थे। अब तक अधिकांश नगर निकायों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था। देखना है कि भाजपा उन्हें बेदखल कर पाती है या नहीं। चुनाव बाद हुए सर्वेक्षण में भाजपा की जीत दिखाई गई है। फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी की बढ़त है।

कहां कितने निकाय
आगरा मंडल
आगरा 13
मथुरा 15
मैनपुरी 9
फिरोजाबाद 7
बरेली मंडल
बरेली 20
पीलीभीत 9
शाहजहांपुर 10
बदायूं में 20

अलीगढ़ मंडल
अलीगढ़ 12
हाथरस में 9
कासगंज में 10
एटा 9

ये भी पढ़ें -

Published on:
01 Dec 2017 08:28 am
Also Read
View All