आगरा

योगी आदित्यनाथ की सभा में ऐसा होने की उम्मीद किसी को न थी, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के दौरान जो कुछ हुआ, वह अकल्पनीय है।

2 min read
Nov 19, 2017
Yogi adityanath meeting

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के दौरान जो कुछ हुआ, वह अकल्पनीय है। जीआईसी मैदान पर हुई जनसभा में योगी आदित्यनाथ यूपी नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रहे थे। इसी दौरान भाजपाइयों में भिड़ंत हो गई। लातघूंसे चले। नौबत यहां तक आ गई कि पुलिस को बीचबचाव करना पड़ा। पुलिस ने भी एक भाजपा कार्यकर्ता पर हाथ सेका।

ये भी पढ़ें

आगरा के नरेश की शिकायत पर झारखंड सरकार को नोटिस, संतोषी को मिलेगा न्याय !

पुलिस ने भी मारा चांटा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से भाषण दे रहे थे। तभी कुर्सी पर बैठने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। मुख्य मंच के दायीं ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरू हो गई। पहले तो गालियां दी गई। फिर कार्यकर्ताओं ने एक कार्यकर्ता को जमकर पीटा। दूसरा गुट भी कहां शांत रहने वाला था। एक कुर्सी भी फेंकी गई। भारी हंगामा होते देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों गुटों को अलग-अलग किया। एक कार्यकर्ता उछल-उछल कर मारपीट कर रहा था, जिसे पुलिस ने चांटा मारकर अलग किया। उसके हाथ में डंडी थी। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।

4.5 करोड़ आबादी नगरीय क्षेत्र में निवासरत

मुख्यमंत्री ने अपना उद्बोधन भारत माता की जय के के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रदेस की 4.5 करोड़ आबादी नगरीय क्षेत्र में रहती है। उनको बेहतर सुविधा देने के लिए अच्छे बोर्ड की जरूरत है। आप लोगों ने 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में लोकप्रिय सरकार बनाई और 2017 में आपके योगदान से यूपी में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी।

कानून का राज जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश के लिए कानून का राज जरूरी है। आज कानून का राज है। निवेश बढ़ रहा है। नगरीय क्षेत्र आगरा में प्रतिदिन 40 से 50 हजार पर्यटक आते है। प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट के लिए 65 करोड़ रुपये दिये हैं। जाम से बचने के लिए सड़कें चौड़ी हों, लेकिन पटरी, रेहडी, खोमचा लगाने वाले लोगों के पुनर्वास की योजना होनी चाहिये। हमने आगरा में मैट्रो के लिए डी0पी0आर0 बनवाई है। होटल उद्योग को बढ़ावा देने का काम किया है। मल्टी पार्किगं व्यवस्था करायेंगे।

ये भी पढ़ें

ताजमहल पर झाड़ू लगाने का शौक भले ही करें न करें पर आगरा के हितों को बख्‍शें
Published on:
19 Nov 2017 11:34 pm
Also Read
View All