14 वें राउंड की मतगणना के बाद बसपा प्रत्याशी दिगंबर सिंह का बिगड़ गया गणित।
आगरा। यूपी निकाय चुनाव में 13 में से 12 निकायों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे 1502 प्रत्याशियों के भाग्य की गिनती जारी है। मंडी समिति में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती हो रही है। ताजा परिणामों में आगरा नगर निगम के अधिकतर वार्ड बीजेपी ने जीत लिए हैं। मेयर पद पर भाजपा ने 14 राउंड के बाद वापसी की है।
बसपा प्रत्याशी ने बढ़ा दी थीं धड़कनें
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे ने शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ा दी थीं। 7 वें राउंड तक बसपा प्रत्याशी 28 हजार मतों से भाजपा प्रत्याशी से आगे निकल चुके थे, लेकिन 21वें राउंड तक आते-आते स्थिति पलट गई। अब भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन 46 हजार 640 हजार वोटों से आगे हो गए हैं। भाजपा को 178686 वोट मिले हैं। वहीं बसपा के दिगंबर सिंह धाकरे 132046 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
भाजपाइयों में हर्ष की लहर
सुबह से निराश भाजपाइयों में 14 वें राउंड के बाद हर्ष की लहर दौड़ने लगी। 14 वें राउंड के शुरू होते ही, बसपा प्रत्याशी नीचे आते दिखाई दिए। भाजपाई खुशी से झूम उठे। भाजपा नेताओं ने तो भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन को बधाइयां देने तक शुरू कर दिया। वहीं बसपा खेमें में काफी निराशा दिखाई दी। वहीं इस मतदान में सबसे बड़ा झटका सपा को लगा है। सपा प्रत्याशी राहुल चुतर्वेदी के समर्थक 7 वें राउंड की मतगणना के बाद नहीं दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें -
अलीगढ़ में हाथी ने कुचला कमल ‘भाजपा मेयर’ की नेम प्लेट धरी रह गई
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -