आगरा

2 हजार का नोट निगल गया दो मुंह का सांप, पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने बाबा को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 8:49 AM IST
Snake swallowed
Snake swallowed

आगरा। दो हजार का नोट दो मुंह का सांप निकल गया। युवक मामले की शिकायत लेकर थाना हरीपवर्त पहुंचा। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस को बताया गया कि सड़क पर बाबा ने दो हजार का नोट सांप को दिखाने के लिए मांगा था और नोट गायब करके बताया कि नोट तो सांप निगल गया। पुलिस ने बाबा को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

यहां का मामला
ये मामला थाना हरीपवर्त क्षेत्र के एमजी रोड का है। बोदला निवासी शिवम संजय प्लेस स्थित दुकान पर काम करता है। वह गुरुवार शाम को बस से स्पीड कलर लैब पर आया। बस से उतरने के बाद संजय प्लेस की ओर पैदल जा रहा था। तभी उसे सड़क किनारे छह बाबा खड़े दिखाई दिए। एक बाबा के पास दो मुंह का सांप था। यह देखकर शिवम रुक गया। वो सांप को देखने लगा। इस पर बाबा ने उससे कहा कि दक्षिणा दो। उसने 10 रुपये दे दिए। बाबा ने सांप को सुंघाने के बाद 10 रुपये तो रख लिए, लेकिन बड़ा नोट मांगना शुरू कर दिया। इस पर शिवम ने दो हजार का नोट दिखाया। बाबा ने नोट छीनकर अपने सांप को सुंघाने के लिए ले लिया।

नोट कर दिया गायब
शिवम की आंख के सामने ही सांप की टोकरी से नोट कहां गायब हो गया, उसे खुद समझ नहीं आया। उसने नोट वापस मांगा, तो बाबा ने यह कह दिया, कि नोट तो सांप निगल गया, अब नोट वापस नहीं मिल सकता। काफी विवाद हुआ, लेकिन बाबा नहीं माने। शिवम अपनी दुकान पर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। जिसके बाद शिवम थाना हरीपर्वत पहुंचा। वहां पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बाबाओं की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पालीवाल पार्क के पास से तीन अन्य बाबा पुलिस ने पकड़े, लेकिन उनके पास सांप नहीं था। थानाध्यक्ष हरीपर्वत ने बताया कि पीड़ित के साथ ठगी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on: