आगरा

हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आए सिद्धू, ​राष्ट्रीय बजरंग दल का बड़ा ऐलान

इमरान के शपथ ग्रहण और बाजवा को गले लगाने पर सिद्धू की हो रही आलोचना, पुतला दहन करेगा राष्ट्रीय बजरंग दल

less than 1 minute read
Aug 18, 2018
Navjot Singh Sidhu

आगरा। पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान में पाक सेनाध्यक्ष को गले लगाया तो हंगामा खड़ा हो गया। सिद्धू हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को देश का गद्दार कहा जा रहा है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए विवादित बयान तक दिया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के विभागध्यक्ष ने ऐलान किया है कि सिद्धू का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि जो देश का नहीं हुआ वो किसी का भी नहीं होगा।

हिंदूवादी संगठनों ने साधा निशाना
राष्ट्रीय बजरंग दल ने सिद्धू के पाकिस्तान जाने और वहां पाक सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा को गले लगाने पर बड़ा हमला बोला है। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी भी इस मुद्दे पर हमलावार हो रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने इसे राजनीति से दूर दोस्ती करार दिया है। लेकिन, सिद्धू के पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण में जाने और वहां पाकिस्तान के सेनाध्यद्वा कमर जावेद बाजवा को गले लगा लिया। नवजोत सिंह सिद्धू इस मसले पर पाकिस्तान में अपनी सफाई दे चुके हैं। उन्होंने कहा है कि सौ गुना अधिक मोहब्बत लेकर वे भारत वापस लौंटेंगे। लेकिन, हिंदूवादी संगठनों में उनके पाक सेनाध्यक्ष को गले लगाने पर खासा आक्रोश व्याप्त है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान और बाजवा की सिद्धू ने जमकर की तारीफ, बीजेपी ने पूछा- राहुल गांधी ने दी थी इजाजत?

पुतला दहन का किया ऐलान
विभागध्यक्ष गोविंद पाराशर ने ऐलान किया है। कि पाकिस्तान लगातार भारत के जवानों को निशाना बना रहा है। हर दिन सेना के जवान शहीद हो रहे हैं। पाकिस्तान की धरती से आतंक का बीज बोया जा रहा है। उसी धरती पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू गए और वहां देश के दुश्मन को गले लगाया। गोविंद पाराशर ने कहा कि जो देश का नहीं हुआ वो किसी का नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला दहन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का नवजोत सिंह सिद्धू के पाक दौरे को लेकर कांग्रेस पर बड़ा बयान
Published on:
18 Aug 2018 07:42 pm
Also Read
View All