27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का नवजोत सिंह सिद्धू के पाक दौरे को लेकर कांग्रेस पर बड़ा बयान

कांग्रेस नेता और पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर कांग्रेस के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 18 Aug 2018, 7:01 PM IST

Keshav Sidhu

Keshav Sidhu

लखनऊ. कांग्रेस नेता और पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर कांग्रेस के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। उनके वहां जाने व शपथग्रहण समारोह शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रपति भवन में पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा से गले लगाने ने देश में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। इससे सिद्धू की आलोचना तो हो रही है, भाजपा इसको लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी जवाब तलब कर रही है। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी राहुल गांधी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

केशव प्रसाद मौर्या ने मांगा जवाब-

यूपी के डिप्टी सीएम ने सवाल करते हुए कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बताएं कि कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जो किया है, उससे देशवासी और भारतीय सेना प्रसन्न नहीं है। देश यह जानना चाहता कि अब आप क्या कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सीमा पर गोलाबारी और देश अटल जी के निधन पर आंसू बहा रहा हो, तब क्या जो हुआ वह ठीक है। केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष से देश इसका जवाब चाहता है और हिसाब भी चाहता है। आप कांग्रेस के मुखिया हैं और आपकी सरकार के मंत्री द्वारा जो भी किया जाएगा उसके लिए आपको और आपकी पार्टी को जिम्मेदार माना जाएगा। आखिर कांग्रेस क्या चाहती है? आतंकवाद की फैक्ट्री चलाने वालों से गले मिलना कि आतंकवाद का अंत करना।

इनके बगल में बैठाए गए सिद्धू-

आपको बता दें पाकिस्तान के नए पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए कांग्रेस नेता व पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू को पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर (पीओके) के प्रसिडेंट मसूद खान के बगल में बैठाया गया था। वहीं शपथग्रहण समारोह के वक्त अन्य विदेशी पदाधिकारियों के साथ नवजोत सिद्धू को बैठाने की जगह उन्हें पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रपति भवन के एइवान-ए-सद्र के हॉल में मसूद खान के ठीक बगल में बैठाया गया, जिसे लेकर भारत में विवाद हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग