आगरा

बंटवारे के विवाद में छोटे भाई पर डाला खोलता हुआ तेल, हालत गंभीर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
less than 1 minute read
Feb 02, 2020
agra.jpg
,,

आगरा। जनपद के थाना पिनाहट कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी में घर के बंटवारे को लेकर दो भाइयों मे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर कढ़ाई में खोलता हुआ तेल डाल दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला टीचर कॉलोनी निवासी धर्मवीर व राजाबाबू दोनो सगे भाइयों मे घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बंटवारे को लेकर परिवार के लोग एकत्रित थे। तभी दोनों भाइयों में बंटवारे को लेकर विवाद के बाद झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर बड़े भाई धर्मवीर ने चूल्हे पर सब्जी बनाने के लिये कड़ाई का खोलता हुआ तेल छोटे भाई राजा बाबू के ऊपर फेंक दिया। जिससे राजा बाबू की गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी हालत बिगड़ गयी।

वहीं झगड़े की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर घायल राजाबाबू को सीएससी पिनाहट मे भर्ती कराया। युवक की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां युवक की स्थिति गंभीर बताई गई है।

Updated on:
02 Feb 2020 11:31 am
Published on:
02 Feb 2020 11:31 am
Also Read
View All