फिरोजाबाद। केन्द्र सरकार के बजट से फिरोजाबाद के कांच उद्योग की आस पूरी नहीं हो सकी। सरकार ने अपने बजट में फिरोजाबाद की चूड़ियों के लिए कुछ नहीं दिया। इससे कांच उद्यमियों में निराशा है। हालांकि इस बार कांच उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यहां के उद्यमी सरकार से आस लगाए बैठे थे। अपने ही दम पर यहां का कांच उद्योग पूरे देश में अपनी धाक जमाए हुए है।