आगरा

Parliament Session: पानी, किसानी और आलू का उठाया गया मुद्दा, सांसद राजकुमार चाहर ने रखी ये बड़ी मांग

Parliament के प्रथम सत्र में फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2019, 8:33 AM IST
 Parliament Session 2019
Parliament Session 2019

आगरा। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने संसद के प्रथम सत्र में किसानों से जुड़े हुए मुद्दे उठाते हुए संसद में प्रश्न उठाया कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में सदियों से पानी का संकट रहा है, जिसके कारण अकबर को भी फतेहपुर सीकरी छोड़ कर जाना पड़ा था। आज भी फतेहपुर सीकरी की जनता पानी के लिए परेशान है। फतेहपुर सीकरी में पीने के पानी के अलावा खेती के लिए भी पानी का संकट है, जिस कारण किसानों को खेती में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रश्न किया कि उनकी लोकसभा में जल संकट को देखते हुए किसानों की खेती की सिंचाई के लिए ड्रॉप इरिगेशन को लेकर सरकार की क्या योजना है। पानी की कमी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के किसानों के लिए ड्रॉप इरिगेशन की योजना पर तेजी से काम किया जाए।

ये था दूसरा प्रश्न
दूसरा प्रश्न उठाते हुए राजकुमार चाहर ने कहा कि आगरा जनपद में पानी की कमी के कारण क्षेत्र के किसान बड़ी तादाद में आलू की खेती करते हैं। अधिक मात्रा में आलू की पैदावार होने पर किसानों को पूरा मूल्य नहीं मिल पाता है, जिससे किसान घाटे में रहते हैं। आलू किसानों की इस गम्भीर समस्या पर सरकार की क्या योजना है और यह भी पूछा कि क्या आगरा में आलू किसानों के लिए कोई आलू प्रोसेसिंग प्लांट की कोई योजना है, अगर नहीं तो फतेहपुर सीकरी लोकसभा में आलू किसानों के लिए आलू प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाए।

ये भी पढ़ें - parliament Live: सांसद ने इस शहर के लिये की बड़ी डिमांड, कहा कुछ ऐसा कि बजने लगी तालियां

मिला ये जवाब
कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने सांसद चाहर के प्रश्न के जवाब में बताया कि फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, बागवानी मिशन, सूक्ष्म सिंचाई योजना, पीएम किसान योजना सहित छह योजनाएं संचालित हैं। राज्य मंत्री ने बताया कि आईसीआर के माध्यम से आगरा जिले में समेकित खेती के लिए कुछ गांवों को मांडल के रूप में विकसित किया गया है। यहां पर कम सिंचाई वाले प्रयोगों को देखा जा सकता है। राजकुमार चाहर द्वारा उठाए गए किसानों के मुद्दे पर कृषि मंत्री ने सकारात्मक रूख दिखाया और जल्द ही इसके समाधान का आश्वासन दिया। आलू फूड प्रोसेसिंग प्लांट आगरा में लगाए जाने के मामले में राज्य मंत्री ने सांसद चाहर को आश्वस्त किया कि वह इस मामले को खादय मंत्रालय के पास भेजेंगे। सांसद चाहर ने कहा कि क्षेत्र के विकास व समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत रहेगें।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक