भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा- हां, हमसे समय काटे नहीं कट रहा है। बेसब्री से चार बजे का इंतजार कर रहे हैं।
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए आज सबसे बड़ा दिन है। नवरात्र के पहले दिन ही शाम चार बजे का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। इस बारे में जब भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे से पूछा गया तो उन्होंने कहा- हां, हमसे समय काटे नहीं कट रहा है। बेसब्री से चार बजे का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
आखिर क्या होने वाला है
असल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगरा लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को नाम दिया गया है न्यू इंडिया संवाद। न्यू इंडिया संवाद कार्यक्रम 10 अक्टूबर, 2018 को शाम चार बजे से सूरसदन सभागार में होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री अपने चेहेत कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कोई कार्यकर्ता सवाल पूछना चाहता है, तो पूछ सकता है। उसकी बात भी सुनी जाएगी। कार्यकर्ताओं को ताकीद किया गया है कि वे कोई नकारात्मक बात न करें।
यह भी पढ़ें
नमो ऐप
नमो ऐप के जरिए भी प्रधानमंत्री को सुना जा सकता है। भाजपा बृज क्षेत्र कार्यालय में इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सभी भाजपा पदाधिकारियों को नमो ऐप मोबाइल में डाउनलोड भी कराया गया है। नमो ऐप के जरिए सीधे प्रधानमंत्री से संवाद कायम किया जा सकता है। सूरसदन सभागार की क्षमता एक हजार लोगों के बैठने की है। आगरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। हर कोई प्रधानमंत्री को सुनना चाहता है। ऐसे में भाजपा नेताओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है कि किस-किससे मना करें।
यह भी पढ़ें
आगरा लोकसभा क्षेत्र
याद रहे कि आगरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं डॉ. रामशंकर कठेरिया। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी हैं।आगरा लोकसभा क्षेत्र में आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, छावनी, एत्मादपुर और जलेसर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। सांसद प्रवक्ता शरद चौहान ने बताया कि न्यू इंडिया संवाद को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री का संबोधन होगा।
यह भी पढ़ें