आगरा

रेलवे की चेकिंग में नहीं चली दरोगाजी की हेकड़ी, बिना टिकट पकड़े

दरोगाजी की हेकड़ी उस समय धरी रह गई, जब दरोगाजी रेलवे की मजिस्ट्रेट चेकिंग में बिना टिकट दबोचे गए।

2 min read
Oct 16, 2017
indian rail
agra cant railway station

आगरा। दरोगाजी की हेकड़ी उस समय धरी रह गई, जब दरोगाजी रेलवे की मजिस्ट्रेट चेकिंग में बिना टिकट दबोचे गए। दरोगाजी का मजिस्ट्रेट चेकिंग में किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। दरोगा का नाम सगुन सिंह बताया जा रहा है, जो दो महीने पहले ही आगरा के थाना रकाबगंज से थाना सैंया के लिए पोस्टिंग हुए हैं।

ये है पूरा मामला
दरअसल मामला आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन का है। यहां रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग चल रही थी। कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय ताज एक्सप्रेस आई थी। इस दौरान बिना टिकट चलने वालों के लिए अभियान चल रहा था। तभी आगरा के थाना रकाबगंज के दारोग़ाजी को जब रेलवे मजिस्ट्रेट ने देखा, तो वो भागने लगे, जब उनसे टिकट पूछा तो बगलें झांकने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि मजिस्ट्रेट ने कोर्ट चलने के लिए कहा तो भागने की कोशिश की। इसके बाद टीटी ने उन्हें धरदबोचा। किसी ने वहां का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया है कि दरोगाजी को जुर्माना की राशि अदा करने के बाद कोर्ट से छोड़ा गया।

वीडियो वायरल होने के बाद खूब हुआ शेयर
दरोगाजी का बिना टिकट यात्रा करना और पकड़े जाने पर इस तरह से टीटी द्वारा ले जाए जाने का वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

Published on:
16 Oct 2017 06:06 pm