आगरा

प्री मानसून 2026 की आहट तेज: 27 और 28 मार्च को फिर सक्रिय होगा ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ

Latest western disturbance is quite strong: मौसम विभाग में प्री मानसून की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 27 और 28 मार्च को मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे मौसम एक बार फिर खराब होगा।

2 min read
Mar 26, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Strong western disturbance is becoming active: मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। इसके कल 27 और 28 मार्च को सक्रिय होने की संभावना है, जिजंसका असर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ तेज हवाएं चलने लगेंगी, और प्री-मानसून बादलों का असर भी दिखाई पड़ेगा। कहीं-कहीं पॉकेट में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान बादल गरजने और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें

आदेश: श्री बांकेबिहारी मंदिर परिसर में फूल बंगला सजाने के लिए जमा करने होंगे एक लाख 51 हजार रुपए

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में दिखेगा असर

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। जहां दिन में बारिश हो सकती है। दोपहर में तेज हवा भी चलने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि सैटेलाइट इमेज में स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहा है कि उत्तर पश्चिम भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के ऊपर घने बादलों का जमाव है। जो मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का संकेत दे रहा है।

मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का दिखाई पड़ेगा असर

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 27 और 28 मार्च को मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर के पहाड़ी इलाकों में मौसम के बिगड़ने की संभावना है। हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है; इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया के साथ झांसी में भी इसका असर दिखाई पड़ेगा।

कैसा रहेगा आगरा का मौसम?

आगरा में आज 26 मार्च को मौसम के बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। 27 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। 29 और 30 मार्च को भी मौसम के बिगड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया प्री मानसून का असर

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि प्री-मानसून का असर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण तेज हवाएं चलने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। बारिश भी होगी। लेकिन यह बारिश पॉकेट्स में होगी। टुकड़ों में होने वाली बारिश से तापमान में भी कमी आएगी, ठंडी हवाएं भी चलेंगी.

Also Read
View All

अगली खबर