आगरा

Agra Taj Mahal: इस दिन देख सकेंगे तहखाने में बनी शाहजहां और मुमताज की कब्रें; होगी फ्री एंट्री, पूरा शेड्यूल

Agra Taj Mahal: आम लोगों की आगरा के ताज में फ्री एंट्री होगी। वह तहखाने में बनी शाहजहां और मुमताज की कब्रें भी देख सकेंगे। इसको लेकर शेड्यूल जारी हो गया है।

2 min read
Jan 11, 2026
Agra Taj Mahal Free Entry: कब देख सकेंगे तहखाने में बनी शाहजहां और मुमताज की कब्रें। प्रतीकात्मक तस्वीर

Agra Taj Mahal Free Entry: 15 से 17 जनवरी तक ताजमहल में मुगल शहंशाह शाहजहां का 371वां उर्स तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर ताजमहल के तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज महल की कब्रों को पर्यटकों और जायरीनों के लिए खोला जाएगा। ये कब्रें साल में केवल उर्स के दौरान ही 3 दिनों के लिए आम लोगों को देखने की अनुमति के साथ खोली जाती हैं।

ये भी पढ़ें

मां-पिता को नींद की गोली देकर….8वीं की छात्रा प्रेमी के साथ रातों में करती थी ‘गंदा खेल’! कैसे खुला राज

Agra News: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी किया आदेश

उर्स के पहले और दूसरे दिन दोपहर 2 बजे से, जबकि तीसरे दिन सुबह से शाम तक जायरीनों और पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के आगरा सर्किल द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

जायरीनों और पर्यटकों को ताजमहल में निशुल्क प्रवेश

मुगल शहंशाह शाहजहां (Mughal Emperor Shah Jahan )का उर्स इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के रजब माह की 26, 27 और 28 तारीख को मनाया जाता है। इस साल ये तिथियां 15 से 17 जनवरी के बीच पड़ रही हैं। उर्स के अवसर पर जायरीनों और पर्यटकों को ताजमहल में निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी जाती है।

Agra Taj Mahal: ताजमहल में फ्री एंट्री कब?

इस संबंध में अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा एस. कुमार द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 15 और 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे से सूर्यास्त तक, जबकि 17 जनवरी को सूर्योदय से सूर्यास्त तक ताजमहल में मुफ्त प्रवेश रहेगा। उल्लेखनीय है कि ताजमहल में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को रहता है।

तारीखकार्यक्रम / रस्में
15 जनवरीदोपहर 2 बजे मुख्य मकबरा स्थित तहखाना खोला जाएगा। तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज की कब्रों पर गुस्ल की रस्म, कुरान की तिलावत, मिलाद शरीफ और मुशायरा होगा।
16 जनवरीदोपहर 2 बजे तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज की कब्रों पर संदल की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद मुख्य मकबरे पर कव्वाली का आयोजन होगा।
17 जनवरीसुबह कुरानख्वानी और कुल की रस्म होगी। इसके बाद चादरपोशी का सिलसिला शुरू होगा, जो शाम तक चलेगा। फोरकोर्ट में लंगर वितरित किया जाएगा।

ताजमहल में शुक्रवार को केवल स्थानीय नमाजियों को ही प्रवेश की अनुमति रहती है। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी का कहना है कि शुक्रवार को नमाज संपन्न होने के बाद दोपहर 2 बजे से पर्यटकों और जायरीनों को स्मारक में प्रवेश दिया जाएगा।

उर्स के दौरान मुख्य मकबरे में भी निशुल्क प्रवेश की सुविधा रहेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्य मकबरे में भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने 10 दिसंबर 2018 से 200 रुपये का अतिरिक्त प्रवेश शुल्क लागू किया था, लेकिन उर्स के मौके पर यह शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

‘….अखिलेश यादव ही उन्हें स्वर्ग से वापस ला सकते हैं’, ओपी राजभर बोले-पिता और चाचा की मेहनत से वे CM बने थे

Also Read
View All

अगली खबर