आगरा

UP Rain Alert: 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम

UP Rain Alert: मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में कल बारिश होने की संभावना जताई है। इसकी वजह से दिल्ली NCR समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में ठिठुरन और बढ़ सकती है। आइए देखते हैं क्या कहती है मौसम विभाग की भविष्यवाणी…
less than 1 minute read
Dec 22, 2024
Rain Alert in UP

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली NCR में अब ठंड का असर दिखने लगा है। आज यूपी के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। इससे कई शहरों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। प्रदेश में दिन में धूप निकल रहा है, लेकिन सर्द हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

रविवार को कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा लखनऊ, आगरा और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों में भी तापमान में गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। घने कोहरे और शीतलहर के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

यूपी के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल यानी 22 दिसंबर के लिए प्रदेश के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, पश्चिमी यूपी के जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। IMD ने अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज में बारिश होने की संभावना जताई है।

एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ?

अगले 48 घंटों के दौरान, पहले पछुआ फिर उसके बाद 23 दिसंबर से पुरवाई चलेगी। अगले दो दिन पछुआ के असर से प्रदेश में रात के पारे में 1 डिग्री तक की गिरावट आएगी। साथ ही, 23 के बाद 26 से 28 दिसंबर को भी बारिश के आसार हैं। 

Updated on:
22 Dec 2024 02:26 pm
Published on:
22 Dec 2024 02:26 pm