आगरा

बहुत कुछ कहते हैं आपके सितारे, जानिए आज का राशिफल

ज्योतिषाचार्य का मानना है कि रविवार को सूर्य को जल अर्पित करने से बिगड़े हुए काम बनते हैं।

2 min read
May 27, 2018
rashifal

आगरा। रविवार 27 मई का राशिफल बहुत कुछ कह रहा है। विभिन्न राशियों के लिए ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र ने बताया कि कैसे योग बन रहे हैं।


मेष: इस राशि के जातकों के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहेंगीं। मानसिक तनाव रहेगा। जातक रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें तो कष्ट दूर होंगे।

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल: शनि की दशा को सुधारने के लिए इन राशियों को करना होगा ये काम


वृष: शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे समाचार मिलने की संभावनाएं हैं। घर का माहौल खुशनुमा बनाने के लिए शिव को चंदन का लेप अर्पित करें।

मिथुन: पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। सेहत को लेकर सचते रहें। इस राशि के जातकों को मन में दोहरे भाव बने रहेंगे।

कर्क: जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में सफलता के आसार हैं। संपत्ति को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी रहेगी।

सिंह: परिवार में विवाद की स्थिति बनी रहेगी। साथियों के सहयोग से आपको कष्ट नहीं होगा। लेकिन, मानसिक तनाव बरकरार रहेगा। संयम बनाने की आवश्यकता है। आवेश में कोई भी ऐसा कार्य ना करें, जिससे हानि हो।

कन्या: मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा देशाटन के योग हैं। अच्छा समाचार मिलेगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।


तुला: पारिवारिक कष्ट बने रहेंगे। शिक्षा और अध्ययन के क्षेत्र में परेशानियां आने की संभावनाएं हैं। स्वभाव को शांत रखने से काम बनेंगे।

वृश्चिक: जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शारीरिक कष्ट परेशान करेंगे। रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें।

धनु: धार्मिक स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। धैर्य से काम लेंगे तो काम बिगड़ने से बचेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मकर: विवादों से बचने की आवश्यकता है। रुके हुए कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। इसलिए कोई भी नया काम ना करें।


कुंभ: इस राशि के जातकों के यात्रा देशाटन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास से इस राशि के जातक लवरेज रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।


मीन: नौकरी में अधिकारियों के कोप से बचें। निराशा के भाव बने रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। यात्र के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें

बुध करेगा वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर यह पड़ेगा प्रभाव…
Published on:
27 May 2018 09:55 am
Also Read
View All