आगरा। मलमास में शनिदेव की पूजा अर्चना करने से शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। मलमास में वैसे तो सभी शुभकार्यों पर रोक होती है। लेकिन, घर, मंदिर आदि स्थान में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, शनिदेव की पूजा अर्चना करना शुभफलदायी माना गया है। ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र ने शनिवार के राशिफल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन जातकों को शारीरिक कष्ट हो रहे हैं, वे शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनिदेव को तेल अर्पित करें। इससे शारीरिक कष्ट दूर होंगे।