आगरा

शिव परिक्रमा को उमड़ेगा आस्था का सैलाब, आगरा आ रहे हैं तो पढ़ लें क्या है रूट डायवर्जन

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर जनपद आगरा में वाहनों के आने व जाने के लिए निम्नानुसार डायवर्जन व्यवस्था की गयी है
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2018, 7:00 AM IST
agra
शिव परिक्रमा को उमड़ेगा आस्था का सैलाब, आगरा आ रहे हैं तो पढ़ लें क्या है रूट डायवर्जन

आगरा। सावन के दूसरे सोमवार को शहर में शिव की परिक्रमा लगती है। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर जनपद आगरा में वाहनों के आने व जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्जन व्यवस्था की गई है। ये रूट डायवर्जन पांच अगस्त को चार बजे से शुरू हो जाएगा जो छह अगस्त को मेला समाप्त होने पर प्रभावी रहेगा।

रूट डायवर्जन कुछ इस तरह है
वाह्य डायवर्जन
1-दिल्ली से आगरा होकर फिरोजाबाद की तरफ आने वाले वाहन रिफाइनरी टाउनशिप चौराहा, जनपद मथुरा (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने) से वायीं ओर मथुरा शहर गोकुल वैराज की ओर मुड़कर सादाबाद, हाथरस व सिकन्दराराऊ से जीटी रोड होकर गतव्य को जाएंगे। इस डायवर्जन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा से यथा सम्भव अनुरोध किया जाएगा।

2-कानपुर फिरोजाबाद की ओर से आगरा दिल्ली की ओर आने वाले भारी वाहनों को छलेसर पुलिस चौकी एत्मादपुर से यमुना एक्सप्रेस वे पर मोड़ दिया जाएगा। जिससे वह अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेंगे।

3-जयपुर फतेहपुर सीकरी से आने वाले भारी वाहन जो कि फिरोजाबाद की ओर जाना चाहते हैं, पथौली नहर मार्ग से रोहता होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

4-ग्वालियर से मथुरा की ओर आने वाले भारी वाहन ककुआ, बाद से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे। वहीं ग्वालियर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन सैंया, फतेहाबाद, इटावा होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे।

5-फतेहाबाद, शमसाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर की ओर और जयपुर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर, पथौली रूनकता होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे।

6-अलीगढ़ से आगरा होकर फिरोजाबाद को जाने वाले भारी वाहन खदौली से मुड़ी एत्मादपुर होकर फिरोजाबाद को जाएंगे।

6-(1) हाथरस से मथुरा जाने वाले भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस वे से जाएंगे।

आन्तरिक डायवर्जन
7-श्रावण मास कैलाश मन्दिर परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन पूर्णतया बन्द रहेगा।
8-परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले चैराहों, तिराहों पर यातायात को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।

9-पर्यटक वाहनों को प्रत्येक दशा में पर्यटन स्थलों तक जाने के लिए परिवर्तित मार्ग दिए जाएंगे उनका प्रवेश प्रतिवन्ध नहीं है।

10- बाहर से आने वाले नागरिकों को अपने वाहनों से नगर में आने से नहीं रोका जाएगा। उनको परिवर्तित मार्ग से भेजा जाएगा।

Published on: