आगरा

सिख गुरुओं का काम कर रहा RSS

आरएसएस ने समरसता संगम कार्यक्रम के लिए सुनारी, शास्त्रीपुरम में भूमिपूजन किया। यहां 24 फरवरी को मोहन भागवत आ रहे हैं।

2 min read
Jan 14, 2018
RSS

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आगरा विभाग द्वारा शास्त्रीपुरम के ग्राम सुनारी में 24 फरवरी को स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण ‘समरसता संगम’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का मार्गदर्शन स्वयंसेवकों को प्राप्त होगा। रविवार को मकर संक्रांति के पर्व पर कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन संघ के महानगर संघचालक विजय गोयल व मिथलेश गोयल, मनमोहन निरंकारी व कंचन निरंकारी ने किया। बाद में स्वयंसेवकों ने एकल गीत का गायन, घोष, योग व्यायाम आदि का अभ्यास किया।

सिख गुरुओं ने समरसता के लिए भंडारा प्रारंभ किया

ये भी पढ़ें

RSS के ये प्रचारक भाजपाइयों के लिए ‘हीरो’ तो स्वयंसेवकों के लिए भाईसाहब

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देते हुए संघ के क्षेत्र प्रचारक आलोक ने कहा कि मकर संक्रान्ति का पर्व संघ के प्रमुख 6 उत्सवों में प्रमुख है। उन्होंने कहा कि 17 वर्षों के बाद रविवार को मकर संका्रन्ति का पर्व आया है। चूंकि रविवार सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए हमें सूर्य की तरह राष्ट्र को कांतिमय बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कमला नगर गुरुद्वारा के प्रमुख मंजीत सिंह ने कहा कि संघ के समरसता संगम कार्यक्रम से समरस समाज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता बढ़े, इसके लिए सिख गुरुओं ने भंडारा प्रारंभ किया। वही कार्य आज संघ कर रहा है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश, संस्कार भारती के संस्थापक व वरिष्ठ प्रचारक योगेंद्र दादा, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख जगदीश, क्षेत्र विद्यार्थी प्रमुख राधेश्याम, प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, प्रांत कार्यवाह राजपाल एटा , विभाग प्रचारक धर्मेंद्र , महानगर प्रचारक गोविंद, विभाग संघचालक हरीशंकर, विभाग प्रचार प्रमुख केशवदेव शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुभाष वोहरा, विशेष संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, प्रांत सह संपर्क प्रमुख प्रमोद चौहान, खगेश कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, सुनील शर्मा, दिलीप गोयल, महानगर संघचालक विजय गोयल, महानगर कार्यवाह अरविंद, सह विभाग कार्यवाह प्रमोद, संतोष सिकरवार, श्याम किशोर, आदेश तिवारी, दर्पण आनंद, अनुराग शर्मा, विनीत शर्मा, रोहित उपाध्याय आदि संघ परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल ने कराया। संचालन सह विभाग कार्यवाह रमेश ने किया।

ये भी पढ़ें

विदिशा में RSS की गुप्त मीटिंग शुरू, विधानसभा चुनाव को लेकर बन रही है रणनीति
Published on:
14 Jan 2018 09:48 pm
Also Read
View All