आगरा

24 फरवरी को देश और प्रदेश की जानी-मानी दो हस्तियों का यहां होगा मिलन

आरबीएस इंजीनियर कॉलेज बिचपुरी परिसर स्थित छात्रावास के बंद कमरे में दोनों का मिलन होगा।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2018, 8:59 AM IST
mohan bhagwat
मोहन भागवत

आगरा। बृज क्षेत्र के लिए 24 फरवरी, 2018 अहम है। इस दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों को मिलन भी होगा। आरबीएस इंजीनियर कॉलेज बिचपुरी परिसर स्थित छात्रावास के बंद कमरे में दोनों का मिलन होगा। इसे बड़ी बात माना जा रहा है। हालांकि संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यह सामान्य शिष्टाचार भेंट है।

समरसता कार्यक्रम में आ रहे मोहन भागवत

24 फरवरी, 2018 को शास्त्रीपुरम (सिकंदरा) के सुनारी गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का आगरा विभाग का समरसता कार्यक्रम है। इसमें आगरा के करीब 50 हजार स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में रहेंगे। योग प्रस्तुत करेंगे। इसे एक तरह से संघ का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। सुनारी गांव में कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इसी कार्यक्रम में डॉ. मोहन भागवत आ रहे हैं। वे 24 फरवरी को स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इससे पहले मोहन भागवत ने वाराणसी में कार्यक्रम किया था। अब वे आगरा आ रहे हैं। यहां चार दिन रहेंगे।

होली खेलने आ रहे योगी

24 फरवरी को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के बरसाना में होली खेलने आ रहे हैं। बरसानी की लठामार होली जग प्रसिद्ध है। इसकी व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा आने का कोई कार्यक्रम नहीं था, लेकिन अचानक ही इसमें बदलाव किया गया है। वे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने का मौका नहीं गँवाना चाहते हैं। माना जा रहा है कि देश और समाज पर दोनों हस्तियों के बीच चर्चा हो सकती है। बृज क्षेत्र तो भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा से भाग्यशाली साबित हुआ है। इस निमित्त भी बात हो सकती है। आरएसएस के एक प्रचारक की मानें तो मोहन भागवत से कोई राजनीतिक चर्चा नहीं होती है। हां, संघ की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आग्रह जरूर किया जाता है, जिसमें सभी को साथ लेकर चलने की बात है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक