18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलीगढ़
AMU में लगे योगी-आरएसएस मुर्दाबाद के नारे, भगवा ध्वज जलाने की कोशिश
Play video

AMU में लगे योगी-आरएसएस मुर्दाबाद के नारे, भगवा ध्वज जलाने की कोशिश

एएमयू छात्रों ने कहा है कि एटा सांसद राजवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह भगवा ध्वज जलाएंगे।  
Google source verification

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने कासगंज में भारतीय जनता पार्टी सांसद राजवीर सिंह राजू भैया द्वारा दिए गए विवादित बयान का विरोध करते हुए पीस मार्च निकाला। छात्रों का कहना है कि अगर राजू भैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र भगवा झंडा जलाएंगे।

गुरुवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के कासगंज में दिए गए विवादित बयान के विरोध में पीस मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने भगवा मुर्दाबाद व प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। वहीं एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा कि गत दिनों कासगंज में हुए बवाल के दौरान एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने समुदाय विशेष के लोगों के लिए विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद एएमयू छात्रों ने राजवीर सिंह राजू भैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना सिविल लाइन में एक तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया था कि अगर 15 फरवरी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो एएमयू छात्र बाबा सैयद गेट पर भगवा झंडा जलाएंगे आज एएमयू छात्र भगवा झंडा लेकर बाबे सैयद गेट पर पहुंचे तो जिला प्रशासन द्वारा उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है, अगर राजू भैया के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो एएमयू छात्र आने वाले समय में भगवा झंडा जलाएंगे।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश