आगरा

भाजपा सांसद के चार साल के रिपोर्ट कार्ड पर हमलावर कांग्रेस और सपा

झूठ का रिपोर्ट कार्ड, कागजों पर हो गए विकासकार्य, गोद लिए गांव बदहाल
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 7:18 PM IST
bjp
भाजपा सांसद के चार साल के रिपोर्ट कॉर्ड पर हमलावर कांग्रेस और सपा

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने बुधवार को सरकार और उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। सांसद ने दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कई सड़कों पर कार्य कराएं। बाह बटेश्वर सहित कई सड़कें अब चमक गई हैं। उनके विकास कार्यों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके चार साल के रिपोर्ट कार्ड को झूठ का पुलिंदा बताया है।

चार साल के रिपोट कार्ड झूठ का पुलिंदा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि सांसद चौधरी बाबूलाल ने जो विकास कार्य के दावे किए हैं, वे खोखले हैं। विकास केवल कागजी हुए हैं। जिन योजनाओं को सांसद चौधरी बाबूलाल गिना रहे हैं, सभी योजनाएं कांग्रेस सरकार की थी जो लगभग पूरी हो चुकी थी। अपने गोद लिए गांवों में सांसदजी गए तक नहीं। भाजपा सरकार का चार साल का रिपोर्ट कार्ड झूठ का पुलिंदा है। जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।

जनता जुमलेबाजों की सरकार से परेशान
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने भाजपा सांसद के विकास कार्यों पर जवाब देते हुए कहा अखिलेश सरकार द्वारा कराए गए कार्यों पर भाजपा अपनी मुहर लगाना चाहती है। बाह में अखिलेश यादव की सरकार ने जो विकास कार्य कराए, उन्हें किसी सरकार ने अब तक दोहराया भी नहीं है। जनता सब जानती है। विकास के नाम पर जनता को बरगलाया जा रहा है। मोदी सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। जिस पार्टी का सबसे बड़ा नेता इतना बड़ा झूठ बोल सकता है तो सांसद तो उन्हीं के पदचिन्हों पर चलेंगे। जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में इन झूठे विकास कार्यों का जवाब सरकार को उखाड़ फेंककर देगी।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: हेल्थ: घर की रसोई में छिपा है गैस का अचूक इलाज

Updated on:
6 Jun 2018, 7:18 PM IST
Published on: