आगरा

UP Nikay Chunav Result: यहां समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत, भाजपा की आंधी भी न हिला सकीं इनकी नींव

यूपी निकाय चुनाव में भाजपा ने सबको पछाड़ दिया, लेकिन इस वार्ड 86 से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने तीसरी बाज जीत दर्ज की है।
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2017, 3:46 PM IST
Nagar nigam election
Nagar nigam election

आगरा। यूपी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जिस तरह जीत के आंकड़े सामने आए हैं, उसे भाजपा की आधीं ही कहा जाएगा और इस आंधी में सपा के इस पुराने नेता ने भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले आगरा में जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी के पुराने नेता हेमंत प्रजापति की पत्नी की जीत से सपाइयों में खुशी की लहर है।


तीसरी बार मिली जीत
वार्ड 86 लोहामंडी से समजवादी पार्टी के पुराने नेता हेमंत प्रजापति की पत्नी प्रियंका प्रजापति चुनाव मैदान में थी। इस बार जीतना आसान नहीं था। प्रियंका प्रजापित ने बताया कि मतदान के बाद से धड़कनें बढ़ी हुईं थी, लेकिन क्षेत्र की जनता पर पूरा विश्वास था और विश्वास था, कि पूर्व में उनके द्वारा किए गए कार्यों को जनता नहीं भूलेगी और एक बार फिर अपनी सेवा का मौका देगी। यही कारण रहा कि यहां भाजपा की आंधीं में भी तीसरी बार सपा प्रत्याशी को जनता ने मौका दिया है।

सपाइयों में खुशी
वहीं इस जीत से सपाइयों में खुशी का माहौल है। भले ही अन्य सीटों पर भाजपा कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय से सटे इस वार्ड से सपा ने जीत दर्ज की है, जिससे सपाई खासे उत्साहित हैं। पार्षद पति हेमंत प्रजापित ने बताया कि ये विकास की जीत है। जो काम क्षेत्रीय जनता के लिए कराए हैं और जो विकास पूर्व में किया गया है, उसका प्रेम जनता ने उपहार स्वरूप एक बार फिर झोली में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक