उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने बस सेवाओं में जनसुविधा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगले दो से तीन महीनों में बस स्टेशन और डिपो का डिजिटलाइजेशन किया जाए, इसके साथ ही परिवहन निगम के बस संचालन विस्तार और ग्रामीण इलाकों तक बस सेवा की पहुंच बढ़ाने के लिए कदम उठाने हैं। इसकी समय सीमा वर्ष 2017 तक रखी गई है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के बस स्टेशनों के अनुरूप आधुनिक एवं उपयोगी संसाधनों के रूप में पीपीपी मॉडल पर विकसित करने में तेजी लाई जाए।