यहां का है मामला
यह मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के इंड्रस्टियल एरिया का है। यहां आज सुबह रेलवे ट्रेक पर एक युवक और एक युवती के शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। दोनों शव इतनी बुरी तरह ट्रेन से कट गए थे, कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। मौके पर पहुंच पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया, लेकिन आस पास से ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला, जिनसे इस मामले की गुत्थी सुलझ सके।