बरेली का ये है हाल
बरेली में सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह देखते बन रहा था। सर्दी में मतदाताओं की सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर भीड़ नजर आई। नगर निगम, चार नगर पालिका परिषद और 15 नगर पंचायत के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे। निकाय चुनाव में 11,69,463 मतदाता 2765 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। बरेली के सभी 20 नगर निकायों में 372 वार्डों में मतदान होगा जिसके लिए 327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 1090 पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगी। जिले में 32 जोनल व 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं।